रात में पेड़ के निचे क्यों नहीं सोना चाहिए ? | Why should not sleep under the tree at night?

Question :  रात में पेड़ के निचे क्यों नहीं सोना चाहिए ?

Answer : अक्सर हमें हमारे उम्र से बड़े लोगो से यह सुनते हुए पाया गया होगा की रात में पेड़ के निचे नहीं सोना चाहिए | लेकिन क्या आपको पता है की इसके पीछे भी एक वैज्ञानिक कारण जुड़ा हुआ है | क्या वह वैज्ञानिक कारन आपको पता है ? नहीं ? तो चलिए हम आज आपको बता देते है आखिर क्या कारन है की हमें रात में पेड़ के निचे नहीं सोना चाहिए –

हम सबको तो पता है की पेड़ दिन भर कार्बन डाय ऑक्साइड का शोषण करते है और ऑक्सीजन को उत्सर्जित यानि बाहार छोड़ते है | इससे वातावरण में कार्बन डाय  ऑक्साइड  का स्तर कम होके ऑक्सीजन का स्तर बढाने में मदद होती है |

लेकिन रात में पेड ऑक्सीजन का शोषण करते है और कार्बन डाय ऑक्साइड को वातावरण में छोड़ते है | इस वजह से अगर रात में हम पेड़ के निचे सोते है तो हमें ऑक्सीजन की कमी की वजह से नींद टूट जाती है | क्यों की ज्यादातर ऑक्सीजन को पेड़ द्वारा शोषित किया जाता है | इस वजह से अगर हम् रात में पेड़ के निचे सोने पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से नींद भी टूट जाती है और ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है |

इसलिए रात में हमें पेड़ के निचे नहीं सोना चाहिए |

Leave a Comment