शब्द और पद में अंतर | Shabd Aur Pad Mein Antar

परीक्षा में अक्सर ये प्रश्न पूछे जाते है की शब्द और पद में क्या अंतर है (shabd aur pad mein antar) या शब्द और पद में अंतर class 9 और class 10 में महत्वपूर्ण प्रश्न माने जाते है साथ ही हम शब्द किसे कहते है और पद किसे कहते है एवं शब्द और पद के भेद भी इस पोस्ट में बताने वाले है 

शब्द और पद में अंतर | Shabd Aur Pad Mein Antar

शब्द (shabd) पद (pad)
शब्द वर्णों की स्वतंत्र एवं सार्थक इकाई है। पद वाक्य में प्रयुक्त शब्द है।
शब्द का मात्र अर्थ परिचय होता है। पद का व्याकरणिक परिचय होता है।
शब्द सार्थक और निरर्थक दोनों होते हैं। पद वाक्य में अर्थ का संकेत देता है।
शब्द का लिंग, वचन, कारक तथा क्रिया से कोई सम्बन्ध नहीं होता। पद का लिंग, वचन, कारक तथा क्रिया से सम्बन्ध होता है।
शब्द ‘शब्द कोम में पाए जाते हैं। पद वाक्य में और भाषा में पाए जाते हैं।
शब्द पर व्याकरण के नियम लागू नहीं होते उदाहरण- बालक, कमल आदि । पद पर व्याकरण के नियम लागू होते हैं। उदाहरण- “बालक मेहनत करता है ।

 

शब्द किसे कहते है Shabd Kise Kahate Hain

एक या एक से अधिक के वर्णों के मेल से निर्मित स्वतंत्र एवं सार्थक ध्वनि को शब्द कहते है। शब्द स्वतंत्र होता है।

उदाहरण क+म+ल = कमल गुलाब

सार्थक शब्द वे शब्द जिनका अर्थ निकलता हो। उदाहरण:

कलम, कमल

निरर्थक शब्द वे शब्द जिनका अर्थ कुछ ना हो। उदाहरण: लकम

शब्द की परिभाषा: अक्षरों का वह समूह जिसका कोई अर्थ निकले उसे शब्द कहते हैं। 

जैसे: कि+ता+ब = किताब

शब्द के भेद

शब्द के भेद चार प्रकार के होते है जो निम्न है 

1. उत्पत्ति के आधार पर

2. बनावट के आधार पर

3. अर्थ के आधार पर 

4. प्रयोग के आधार पर

 

पद किसे कहते है Pad Kise Kehte Hain

पद : जब कोई शब्द किसी वाक्य में लगकर या प्रयुक्त हो कर उसके अर्थ को पूरा करने में सहायता देता है, उसे ‘पद’ कहते हैं , पद स्वतंत्र नहीं होते, ये ‘शब्द कोष’ में भी नहीं पाए जाते। 

उदाहरण:

1) रतन विद्यालय जाता है |

2) कमल दुकान जाता है |

पद के भेद 

पद के पांच भेद होते है जो की निम्न है 

1.अर्थ के आधार पर पद-भेद

2. रचना या व्युत्पत्ति के आधार पर पद-भेद

3. उत्पत्ति के आधार पर पद-भेद

4. ध्वनि के आधार पर पद-भेद

5. रूप परिवर्तन के आधार पर पद-भेद

Leave a Comment