(सबसे आसान) भार और द्रव्यमान में क्या अंतर होता है? | Dravyaman Aur Bhar Mein Antar

आपके exams में अक्सर ये प्रश्न पूछे जाते होंगे की भार और द्रव्यमान में अंतर बताइए Bhar Aur Dravyaman Mein Antar Bataiye , Bhar Aur Dravyaman Mein Kya Antar Hai , भार किसे कहते हैं परिभाषा , भार का SI मात्रक क्या है , द्रव्यमान का SI मात्रक क्या है आज हम इस पोस्ट में इन्ही सभी सवालों के जवाब देने वाले है ।

{tocify} $title={Table of Contents}

भार और द्रव्यमान में अंतर | Dravyaman Aur Bhar Mein Antar

द्रव्यमान भार
किसी वस्तु मे उपस्थित पदार्थ की मात्रा का परिमाण द्रव्यमान कहलाता है। किसी वस्तु पर पृथ्वी का आकर्षण बल उस वस्तु का भार कहलाता है।
द्रव्यमान हमेशा स्थिर रहता है। भार भिन्न-भिन्न स्थानों पर अलग-अलग होता है।
द्रव्यमान एक अदिश राशि है। भार एक सदिश राशि है।
द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम है। भार का मात्रक न्यूटन तथा किलोग्राम है।
किसी वस्तु का द्रव्यमान कभी शून्य नहीं होता भारहीनता की स्तिथि में वस्तु का भार शून्य हो जाता है।


द्रव्यमान किसे कहते हैं (द्रव्यमान की परिभाषा)

किसी वस्तु में उपस्थित पदार्थ की मात्रा का परिमाण, उस वस्तु का द्रव्यमान कहलाता है वस्तु का द्रव्यमान सर्वत्र समान रहता है द्रव्यमान एक अदिश राशि है। इसका मात्रक ‘किग्रा’ है।

द्रव्यमान का मतलब यह होता है किसी भी वस्तु के अंदर कितना द्रव्य (mass) उपलब्ध है यह उसका आंतरिक गुण होता है, जो किसी भी जगह और किसी भी परिस्थिति मै हमेशा एक जैसा रहता है तथा यह कभी भी बदलता नहीं है ये इसका मुख्य लक्षण है।

द्रव्यमान का SI मात्रक क्या है?

द्रव्यमान का SI मात्रक, किलोग्राम (kg) है, ये अदिश(scaler)राशि है मतलब दिशा रहित।

यह भी पड़ें : महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर

भार किसे कहते हैं (भार की परिभाषा)

किसी वस्तु पर पृथ्वी का आकर्षण बल वस्तु का भार कहलाता है। इसे W से प्रदर्शित किया जाता है। यह एक सदिश राशि है। इसका मात्रक ‘न्यूटन’ या ‘किग्रा भार’ है।

भार उस वस्तु पर लगने वाले पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का परिणाम है गुरत्वाकर्षण ‘g’ का मान जगह के साथ बदलता रहता है इसीलिये भार का मान भी अलग-अलग जगह बदलता रहता है।  

भार का SI मात्रक क्या है ?

भार का SI मात्रक न्यूटन है यह एक सदिश राशि है 

Leave a Comment